
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने शुक्रवार को भारत रत्न सर एम0 विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस के अवसर पर हरिद्वार के इंजीनियरों द्वारा ऋषिकुल कॉलेज के आडिटोरियम में आयोजित इंजीनियर्स डे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी ने सर एम0 विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले इंजीनियर्स डे की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी तथा देश व प्रदेश के विकास में इंजीनियरों की महती भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला।
इंजीनियर्स डे के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड के लोकगायक किशन महिपाल द्वारा लोकगीतों के कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, पेयजल के अधिशासी अभियन्ता श्री राजेश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू डैनी, अधिशासी अभियन्ता पेयजल सुश्री मीनाक्षी मित्तल, ग्रामीण अभियन्त्रण से श्री गंगाड़ी सहित सम्बन्धित सभी इंजीनियर आदि उपस्थित थे।

More Stories
मां गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने के लिए किसी भी दशा में कूड़ा-कचरा गंगा नदी में न जाए : जिलाधिकारी
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में “सेव फ्यूल, सेव नेशन” अभियान का भव्य शुभारंभ