
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार का नाम रोशन करते हुए ब्राइट फ्यूचर फुटबॉल क्लब जगजीतपुर की तीन लड़कियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में दिल्ली की टीम का पहला मुकाबला 16 सितंबर को आंध्र प्रदेश से होगा।
छात्रा सिमरन और शिवान्शी डिवाइन लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगजीतपुर में पढ़ती है। जबकि छात्रा निष्ठा गांधी सैंट मैरी स्कूल में अध्ययनरत है। तीनों छात्राओं के अभिभावकों ने उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त की है।
फुटबाल कोच वंश शर्मा ने बताया कि तीनों छात्राओं का चयन दिल्ली अंडर-14 बालिका टीम के लिए हुआ है। 22 सदस्य टीम का चयन दिल्ली जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया गया था। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 16 सितंबर को आंध्र प्रदेश दूसरा मुकाबला 19 सितंबर को आंध्र प्रदेश से होगा। कोच वंश शर्मा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हरिद्वार (उत्तराखंड) बेटियां इस प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण