
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में मंसादेवी के सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी ने कहा कि मनसा देवी मंदिर एक सिद्धपीठ है। यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन वर्षभर लगा रहता है, लेकिन जब मंसादेवी में विशेष पर्वों आदि में काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, तो उस समय यहां की स्थिति काफी विकट हो जाती है। ऐसे में योजनाबद्ध तरीके से मंसादेवी का सौन्दर्यीकरण बहुत आवश्यक है। उन्होंने इस सम्बन्ध में मंसादेवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि मंसादेवी के सौन्दर्यीकरण को जल्दी ही कार्य रूप में परिणत किया जायेगा।
इस अवसर पर एसडीएम श्री अजय बीर सिंह, डिप्टी कलक्टर श्री मनीष सिंह, प्रशिक्षु आईएएस श्री दीपक सेठ, डिजायइनर श्री रक्षित पाण्डे, मंसादेवी ट्रस्ट के पदाधिकारी सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
चण्डी देवी मंदिर पहुँची BDS टीम
ऑपरेशन प्रहार 2026 के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित