
हरिद्वार। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर योगगुरु बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया उन्होंने इसे राष्ट्र के गौरव से जोड़ते हुए इसे समाज खासकर सभी महिलाओ के लिए वरदान करार दिया। पीएम मोदी कि तारीफ करते हुए योगगुरु बोले कि इस बिल को लाकर जो हमारे यशस्वी प्रधानमन्त्री ने कालजयी निर्णय किया हैं उसके लिए युगों-युगों तक देश की मातृशक्ति कृतज्ञ रहेगी।
बाबा रामदेव ने कहा कि यह बिल राष्ट्र के गौरव का बिल है क्योंकि मातृ शक्ति राष्ट्र का गौरव है। उन्होंने कहा कि यह मात्र महिलाओं के आरक्षण का बिल नहीं हैं अपितु उनके गौरव को, उनके शौर्य को, उनकी वीरता को, उनके बलिदान का व उनकी कुर्बानियों के लिए जो इस राष्ट्र के लिए योगदान रहा हैं, उसके प्रति कृतज्ञता का भाव हैं, इसके लिए वंदन नाम जोड़ा गया हैं।
उन्होंने कहा कि इस बिल के पारित होने से समाज में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा, राजनीति में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ेगा, हर काम में उनकी भागीदारी बढ़ेगी, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वैश्विक निर्णय में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। इसके साथ ही यह एकता, समानता और न्याय, जो हमारे सविधान की जो मूल आत्मा हैं, उन सब सिद्धांतो की, आदर्शो की पूर्ति करेगा।

More Stories
परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान