
हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारत सरकार को 88 करोड़ रुपये के अंतिम लाभांश का भुगतान किया है।
डॉ. नलिन सिंघल, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बीएचईएल ने कमरान रिजवी, सचिव, भारी उद्योग की उपस्थिति में भारत सरकार द्वारा धारित इक्विटी (63.17%) पर वर्ष 2022-23 के अंतिम लाभांश का चेक माननीय केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री, डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय को भेंट किया।
इस अवसर पर बीएचईएल निदेशकमंडल के सदस्य तथा भारी उद्योग मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए, कंपनी के शेयरधारकों को कुल 139 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया गया है।

More Stories
बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस भवन का घेराव किया
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कप्तान नवनीत सिंह ने लिया संज्ञान, हरिद्वार पुलिस का कड़क वार