
हरिद्वार। गुरूकुल की 144 बीघा जमीन बचाने के उद्देश्य से सीनेट भवन में पत्रकारवार्ता आयोजित की गयी। कुलपति प्रोफसर सोमदेव शतांशु ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व विद्यालय की जमीन पर कुछ भूमाफिया कब्जाना चाहते हैं। उन्होंने आशंका जतायी कि भूमाफिया शासन प्रशासन को भी गुमराह कर सकते हैं। पूर्व में भी कई बार भूमाफियाओं द्वारा विवि की जमीन को कब्जाने के उद्देश्य से तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। विवि की जमीन को किसी भी सूरत में खुर्दबुर्द नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विवि के अस्तित्व को चुनौती देने वाले किसी भी प्रयास कर हरंसभव विरोध किया जाएगा। भूमाफियाओं के इरादों को सफल नहीं होने देंगे। विवि की ख्याति लगातार तेजी से बढ़ रही है। वैदिक संस्कृति सभ्यता को देश दुनिया में विवि के माध्यम से फैलाया जा रहा है। प्रैसवार्ता में कुलसचिव सुनील कुमार, प्रोफसर श्रवण कुमार शर्मा, शशिकांत शर्मा, रजनीश भारद्वाज, हेमंत आत्रेय, महावीर यादव, प्रोफेसर प्रभात सैगर आदि मौजूद रहे।

More Stories
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में शहर से लेकर देहात तक जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है सख्त चेकिंग अभियान
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने आज रविवार को चलाया सत्यापन अभियान
जनजातीय संस्कृति,परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव खटीमा में बिखरे संस्कृति के रंग, जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश