

हरिद्वार । स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी संस्थान के छात्र-छात्राओं ने युवा महोत्सव के कार्यक्रम में परेड ग्राउन्ड, देहरादून में भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ जयलक्ष्मी ने बताया कि युवाओं को देश विदेशों में रोजगार के अवर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य की धामी सरकार की ओर से आज 9 अक्टुबर को राजधानी देहरादून में कौशल विभाग की ओर से परेड मैदान मंे युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के जरिए रोजगार और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहंुचाई जाएगी। साथ ही युवा अपनी योग्यता के आधार पर योजनाओं का चयन कर सकते है।
संस्थान की और उमेश कुमार एवं वर्षा वर्मा ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। महोत्सव में जाने वाले विद्यार्थियों में अभिषेक चौहान, संजय पाण्डेय, मुकेश चन्द्रा, शुभम कर्णवाल, शशांक यादव, राहुल यादव, आशुतोष शर्मा, हर्ष कुमार, सोनू चौहान, आकाश मिश्रा सहित लगभग 40 छात्र-छात्राएं रही।

More Stories
मै0 अवनी स्टोन क्रेशर का आज औचक निरीक्षण किया
जनपद के समस्त नगर निकायों के अधिकारियों एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई
आईएचईटी परिसर में बहुउद्देशीय हाल, इंडोर गेम्स एवं सभागार के स्थायी निर्माण कार्यो का डीएम ने किया निरीक्षण