
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार गांव शांतरशाह में मगरमच्छ ने बनाया एक कुत्ते को अपना शिकार, ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
हरिद्वार बहादराबाद क्षेत्र के ग्राम शांतरशाह के जंगल में बरसात का पानी अभी भी खेतों में भरा हुआ है पानी की निकासी ना होने के कारण उसमें मगरमच्छ आ गये हैं। रात्रि में ही मगरमच्छ ने एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया जिसको देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। हलचल होती देख मगरमच्छ फिर से खेतों में भरे पानी में सरक गया।
जानकारी मिली है कि ग्रामिणों द्वारा अभी तक इसकी सूचना वन विभाग को नहीं दी है।

More Stories
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में शहर से लेकर देहात तक जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है सख्त चेकिंग अभियान
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने आज रविवार को चलाया सत्यापन अभियान
जनजातीय संस्कृति,परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव खटीमा में बिखरे संस्कृति के रंग, जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश