
उत्तराखंड के बागेश्वर में युवक का अपने ही फूफा के साथ धोखाधड़ी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। उसने न सिर्फ खुद अपने फूफा के लाखों रुपये लुटाए बल्कि कुछ पैसा अपने जानने वालों के खाते में भी ट्रांसफर किया है।
खुलासे के दौरान धोखाधड़ी के शिकार मदन सिंह टंगड़िया फूट-फूट कर रो पड़े। उन्होंने बताया कि बच्चों के रोजगार के लिए रकम बैंक में रखी थी, लेकिन इस शातिर ने सब खत्म कर दिया। कहा कि बरामद सामान उनके किसी काम का नहीं है। दरअसल, पुलिस ने गुरुवार को सितंबर माह में बैंक खाते से धोखाधड़ी से आठ लाख रुपये साफ करने वाले आरोपी को धर दबोचा। तब पता चला की आरोपी पीड़ित का ही रिश्तेदार है। आरोपी ने अमेजन पर एकाउंट बनाकर लाखों रुपयों के सामान की खरीदारी की। उसके पास से स्कूटी, निकोन कैमरा, ड्रिल मशीन, ट्राइपॉड मय फ्लपैश लाइट, ट्विस्टर कॉबो एक्सरसाइज, वाईफाई डॉगल, एयर सोफा कम बेड, वुड कटर, ब्यूटूथ स्पीकर, ब्लैकहेड रिमूवर, मिक्सर ग्राइंडर, फ्रिज, हथौड़ा, ब्लैक एंड डैकर मशीन, डंबल, चार महंगे फोन, कूलर मोटर, आटा चक्की, सूटकेस, अल्ट्रा फास्ट चार्जर, सिक्स पैक एक्सरसाइज मशीन, योगा मैट, पंखा आदि सामान बरामद हुआ है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का किया आह्वान
COER विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट ‘मंथन 2K26’ का भव्य समापन
कांग्रेस के दोहरे चरित्र और महिला/छात्र विरोधी नीति के खिलाफ सड़कों पर उतरीं भाजपा कार्यकर्ताएँ