
हरिद्वार। दीपावली पर्व के दृष्टिगत उप जिला अधिकारी हरिद्वार के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा विकासखंड बहादराबाद के अंतर्गत विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं होटल ढाबों में गैस की कालाबाजारी एवं घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से 22 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक छापामारी की गई जिसमें 19 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए। उप जिला अधिकारी हरिद्वार द्वारा क्षेत्र अंतर्गत समस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कमर्शियल सिलेंडर उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए ।
टीम में श्री अजय वीर सिंह उप जिला अधिकारी हरिद्वार
श्रीमती पूनम सैनी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बहादराबाद एवं
श्रीमती ममता ग्वाडी पूर्ति निरीक्षक बहादराबाद उपस्थित रहे।

More Stories
कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जनपद की हालिया घटनाओं, राहत कार्यों और बुनियादी ढांचे की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट जारी की
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार