
हरिद्वार। आज खंड विकास अधिकारी भगवानपुर की अध्यक्षता में खेल महाकुंभ-2023 के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बताया गया कि खेल महाकुंभ 2023 के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 20 नवंबर 2023 से 23 नवंबर 2023 तक प्रस्तावित है। प्रतियोगिता में दिनांक 20 नवंबर को 11 से 14 वर्ष की प्रतिभागी भाग करेंगे, 21 नवंबर को 14 से 17 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग लेंगे। 22 नवंबर को 17 से 19 वर्ष के प्रतिभागी भाग लेंगे। खेल महाकुंभ 2023 में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल की प्रतियोगिता का पंजीकरण 19 नवंबर समय 5.00 बजे तक किया जाएगा। बैठक में निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी अध्यक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी-प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी श्री मुकेश भट्ट, सहायक पंचायत राज अधिकारी, खेल प्रशिक्षक श्री गौरव नीतू श्री महिपाल श्री संजय श्री राम जी तिवारी आदि उपस्थित थे।

More Stories
पद्मश्री कैलाश खेर जी पधारे परमार्थ निकेतन
आईजी (कुंभ मेला 2027) योगेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सीसीआर हरिद्वार में गोष्ठी आयोजित
मुख्य सचिव ने गर्मी बढ़ने से विद्युत माँग बढ़ने पर ली यूपीसीएल के साथ उच्च स्तरीय बैठक