*मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी छठ पूजा की शुभकामना*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने तथा उसे सम्मान देने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मनुष्य के आपसी संबंधों को मजबूती देने वाला लोक आस्था से जुड़ा यह महापर्व हमें सात्विकता तथा स्वच्छता का भी संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्याेपासना का यह पावन पर्व हमें शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

More Stories
COER विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट ‘मंथन 2K26’ का भव्य समापन
कांग्रेस के दोहरे चरित्र और महिला/छात्र विरोधी नीति के खिलाफ सड़कों पर उतरीं भाजपा कार्यकर्ताएँ
खेल महाकुंभ 2026–27: राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह