
सीएम ने मातली अस्थायी कैंप कार्यालय से ही निस्तारित की शासकीय पत्रावलियां सिलक्यारा में चल रहे बचाव एवं राहत कार्याे की समीक्षा की देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मातली (उत्तरकाशी) में स्थापित अस्थायी कैंप कार्यालय से ही शासकीय पत्रावलियों का निस्तारण किया और सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री धामी सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की सकुशलता के लिए बुधवार से मातली में ही डटे हैं। शासकीय कार्य बाधित न हो, इसके मद्देनजर मातली से ही सीएम का अस्थायी कैम्प कार्यालय संचालित हो रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने जरूरी शासकीय पत्रावलियों को निस्तारित करने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शाम को मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा पहुंचकर वहां चल रहे रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण किया और अभियान में जुटी टीम से वार्ता कर आवश्यक जानकारी ली।

More Stories
खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जबकि एक खाद्य तेल का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया
सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने सदन मे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या संशोधन विधेयक 2026 पर चर्चा मे भाग लिया
कांवड़ यात्रा में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब