
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है की यह प्रकाश पर्व हमें गुरु नानक देव जी के बताए हुए मार्ग पर चलने तथा उनकी शिक्षाओं को जीवन में आचरण करने का मार्ग दिखाता है। उनकी शिक्षाओं में ‘इक ओंकार सत नाम’ का मूल मंत्र गहन प्रेरणा देने वाला है।
उन्होंने कहा की गुरुनानक देव जी के ज्ञान का प्रकाश आज भी पूरी मानवता को प्रकाशित कर रहा है। गुरू नानक देव जी ने मानवता, वैश्विक बन्धुत्व, एकता और सेवा का संदेश दिया है। राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं समाज को एकता के सूत्र में संजोने का कार्य करने वाली हैं। उनकी शिक्षाओं पर गहराई से विचार करने पर जीवन का सार तत्व मिल जाता है। राज्यपाल ने कहा है कि हम सब इस पावन पर्व गुरु महाराज के बताये गये मार्ग और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।

More Stories
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की जिला मासिक बैठक आयोजित की गई
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
नगर निगम हॉल में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अध्यक्षता में एसपीओज की बैठक आयोजित