
हरिद्वार। महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग को लेकर प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान यति रामस्वरूपानंद महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन के साथ हिंदुओं के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन कुछ अलगाववादी लोग उनकी हत्या करने का षड़यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरी महाराज की सुरक्षा की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। गुरू के सम्मान और सुरक्षा के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक लाख हस्ताक्षर कराकर लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जाएगा। आश्रम अखाड़ों में निवास कर रहे संत महापुरूषों से भी भेंटवार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि 12 दिसम्बर को दिल्ली के लिए रवाना होंगे और दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर जेड प्लस सुरक्षा की गुहार लगायी जाएगी। प्रैसवार्ता के दौरान यति सत्यदेवानंद महाराज, यति नित्यानंद गिरी महाराज, यति रणसिंहानंद गिरी महाराज, यति निर्भयानंद गिरी महाराज, पंडित कृष्णवल्लभ भारद्वाज, अंकुर ज्वाला, उदित भारद्वाज, मोहित चैहान आदि मौजूद रहे।

More Stories
कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जनपद की हालिया घटनाओं, राहत कार्यों और बुनियादी ढांचे की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट जारी की
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार