
हरिद्वार । भेल ने एक वैश्विक इंजीनियरिंग उपक्रम के रूप में अपनी सामर्थ्य को एक बार फिर साबित कर दिया है । कंपनी के हरिद्वार स्थित हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट प्लांट (हीप) को व्यापारिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में, उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सीआईआई एक्जिम बैंक अवार्ड-2023 की, प्लेटिनम मान्यता से सम्मानित किया गया है ।
बेंगलुरू में आयोजित हुए सीआईआई उत्कृष्टता शिखर सम्मेलन में, बीएचईएल के निदेशक (ई, आरएंडडी) एवं निदेशक (वित्त)-अतिरिक्त प्रभार श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव की उपस्थिति में, बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक (गुणता एवं व्यापारिक उत्कृष्टता) श्री प्रशांतो माजी और अपर महाप्रबंधक (व्यापारिक उत्कृष्टता) श्रीमती पूनम सिंह ने यह सम्मान प्राप्त किया । इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा ने, व्यापारिक उत्कृष्टता विभाग के साथ-साथ समूची इकाई को बधाई दी । उन्होंने कहा कि हीप इकाई को मिला यह सम्मान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है ।
उल्लेखनीय है कि ये पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यूरोपीय फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट के उत्कृष्टता मॉडल पर आधारित है । इस पुरस्कार का उद्देश्य देश के औद्यौगिक संस्थानों को व्यापारिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में और अधिक जागरूक बनाना है ।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण