
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सांय नीबूवाला गढ़ी कैन्ट, देहरादून में हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति एवं लोकविधा की परम्परा देवभूमि की पहचान है। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परम्पराओं को बढावा देने का हमारा प्रयास है। हमारी युवापीढी अपनी लोककला, लोकसंस्कृति से जुडे इसकी भी मुख्यमंत्री ने जरूरत बतायी। ऐसे आयोजनों को मुख्यमंत्री ने लोककला को बढावा देने तथा युवा कलाकारों को प्रोत्साहन देने वाला भी बताया। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, सचिव रविनाथ रमन, हरिचन्द सेमवाल, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर शाम आरती तक लगभग 38 लाख 90 हजार श्रृद्धालुगण द्वारा हर की पैड़ी एवं विभिन्न घाटों पर स्नान कर अपने-अपने गंतव्यों को प्रस्थान कर चुके/रहे
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता का कार्यक्रम बहादराबाद में आयोजित