भावना पांडे ने खानपुर विधायक को बताया महिला विरोधी

हरिद्वार। हरिद्वार सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही जनता कैबिनेट पार्टी की अध्यक्ष भावना पांडे ने प्रैस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार पर हमला बोलते हुए उन्हें महिला विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखंड की बेटी हैं और महिलाओं के सम्मान की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगी। भावना पांडे ने बताया कि खानपुर विधायक उमेश कुमार की एक वीडियो एसएसपी को सौंपी है और जांच की मांग की है। पुलिस वीडियो की जांच कर सच्चाई का सामने लाए। भावना पांडे ने कहा कि महिलाएं देवी का रूवरूप हैं। लेकिन एक जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह कस कृत्य कर महिलाओं का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को भावना पांडे खुलकर लड़ेगी। महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश की जनता ऐसे जनप्रतिनिधि के बहकावे में नहीं आएगी।

More Stories
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा जनपद क्षेत्रान्तर्गत सकुशल ढंग से सम्पन्न
प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति : मुख्यमंत्री