
हरिद्वार। जनजातीय मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशानुसार प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीoएमoजनमन) कार्यक्रम का आयोजन शहीद मनोज चौहान राजकीय इंटर कालेज गैण्डीखाता में किया गया, जिसमें जनजाति बाहुल्य गाँवों – गैण्डीखाता, इन्दिरा नगर, जसपुर चमरिया के ग्रामीणों को विभिन्न विभागों के अन्तर्गत संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी l शिविर में कुल 350 ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग कर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनजातियों के लिए चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी l शिविर में आधार, आयुष्मान कार्ड, पी एम किसान सम्मान निधि, मातृ वेदना योजना, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में पीoएमoजनमन के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया गया l इस अवसर पर ग्राम प्रधान पदाधिकारी, अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे ।

More Stories
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के लिए बुरा सपना साबित होती हरिद्वार पुलिस
कुम्भ मेला-2027 को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस की व्यापक तैयारियां, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एवं एडीजी प्रशासन की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
पत्रकार मान्यता एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, संयुक्त निदेशक सूचना ने की समीक्षा