
हरिद्वार। अखिल भारतीय कश्यप निषाद युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री सुधाकर सिंह कश्यप ने यूपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की महार जाति के विलुल्प परिवारों का पता लगाया जाए। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश हुकुमत के दौरान वर्ष 1891 में महार जाति के परिवारों की जनगणना के आधार पर 1581 दर्शायी गयी थी। जिसमें महिलाओं की संख्या 395 दर्ज थी। वर्ष 2011 में सरकार द्वारा जनगणना करायी गयी। उस आधार पर इस जाति के लोगों के परिवारों को विलुप्त कर दिया गया है। अभिलेखों में महार जाति नहीं की गयी है। उन्होंने कहा कि महार जाति के परिवारों का पता लगाया जाएगा। शासन प्रशासन इस और विशेष ध्यान दे। सुधाकर सिंह कश्यप ने यह भी कहा कि राजस्व अधिकारी एवं ग्राम पंचायत के अधिकारियों से भी इस पूरे प्रकरण में जानकारी ली जाए। जिससे महार जाति के परिवारों का पता लग सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में विलुल्प हुई महार जाति का पता लगाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यदि सरकार इस और कदम नहीं उठाती है तो धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन किए जाएंगे। जिसका उत्तरदायित्व शासन प्रशासन होगा। राष्ट्रीय महासचिव बलराम महार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधाकर सिंह द्वारा उठायी जा रही मांग की और सरकार को ध्यान देना चाहिए। महार जाति के लोगों का पता लगाया जाए।

More Stories
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में आपराधिक तत्वों के लिए बुरा सपना साबित होती हरिद्वार पुलिस
कुम्भ मेला-2027 को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस की व्यापक तैयारियां, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एवं एडीजी प्रशासन की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
पत्रकार मान्यता एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, संयुक्त निदेशक सूचना ने की समीक्षा