
अधिकारी श्री दीपक रामचन्द्र शेट के नेतृत्व में पालिथिन के खिलाफ चलाया गया वृहद अभियान लगभग 4000 किलो से भी अधिक सिंगल यूज प्लास्टिक की गयी जब्त दिनांक 10 जनवरी,2024 हरिद्वार: स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत नगर मे पालोथिन मुक्ति तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान अधिशासी अधिकारी श्री दीपक रामचन्द्र शेट एवं उप जिलाधिकारी लक्सर श्री गोपाल सिंह चौहान के नेतृत्व मे चलाया गया है, जिसमे सिंगल यूज प्लास्टिक को पकड़ने हेतु कई स्थानों पर छापामारी की गयी, जिसमें मुख्य रूप से हरिद्वार रोड पर स्थित मुखिया होटल में स्थित एक गोदाम पर टीम द्वारा छापा मारा गया तथा संघन चैकिंग का कार्य किया गया l दुकान मे भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक पकडी गयी तथा जिसको निकाय द्वारा जब्त किया गया है, जो लगभग 4000 किलो से भी अधिक है। कार्यवाही के दौरान नगर क्षेत्र के व्यापारियो को अवगत कराया गया तथा चेतावनी दी गई कि कोई भी व्यापारी / संस्था आदि किसी भी दशा मे सिंगल यूज प्लास्टिक को कय विकय न करे। इस प्रकार के अभियान भविष्य मे भी जारी रहेगें। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के प्रति नागरिको को जागरूक भी किया गया।
छापामारी टीम में चन्द्रशेखर शर्मा, सहायक अधिशासी अधिकारी, पुलिस विभाग की ओर से चौकी इर्चाज कस्बा लक्सर श्री अंशुल अग्रवाल, श्री अकबर शेख, अवर अभियन्ता, श्री योगेश चौहान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।

More Stories
जिलाधिकारी के निर्देशन में अतिक्रमण हटाने के बाद स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी पंचायतों व निकायों की — अभियान में तेजी
हरिद्वार सर्वानंद घाट के ठीक सामने वाहन में आग लगी
चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण बुलेटिन