
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुये सोमवार की तड़के एसडीएम लक्सर श्री गोपाल चौहान ने अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई, जिसमे 2 जेसीबी ,1 डंपर और 2 ट्रैक्टर ट्रॉली सीज की गई ।
घने कोहरे के कारण 2 जेसीबी मौके से भाग गई, जिनकी खोज-बीन चल रही है। एसडीएम ने बताया कि अगर ये दोनों जेसीबी नहीं पकड़ी जाती हैं, तो इनके खिलाफ मुक़दमा दर्ज करवाया जायेगा। इस कार्यवाही में तहसीलदार लक्सर भी मौजूद रहे।

More Stories
बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस भवन का घेराव किया
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कप्तान नवनीत सिंह ने लिया संज्ञान, हरिद्वार पुलिस का कड़क वार