October 21, 2026

अवैध खनन की शिकायत पर औचक निरीक्षण में 2 क्रेशर सीज

हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी श्री अजय वीर सिंह ने भैंसा गाड़ी और बुग्गी से हो रहे अवैध खनन की शिकायत पर औचक निरीक्षण किया । उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में खनन व राजस्व विभाग की टीम ने 3 बुग्गी मौके पर अवैध खनन में लिप्त पाई गईं, जिन्हे सीज किया गया। जांच करने पर 2 क्रशर ( महाराजा व शिव शक्ति ) को भैंसा गाड़ी व बुग्गी से खनन सामग्री लेने व अन्य अनियमितताओ के कारण सीज किया गया।