- जिलाधिकारी ने की कम्पनियों की भूरि-भूरि प्रशंसा

हरिद्वार।जनपद में शीत लहर तथा कोहरे को देखते हुये कई कम्पनियां निराश्रित व बेसहारा लोगों की मदद के लिये निरन्तर आगे आ रही हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को अकुम फार्मा कम्पनी की ओर से श्रीमती अर्चना जैन ने 100 कम्बल, कीर्बी द्वारा 300 कम्बल तथा सिडकुल मैन्यफैक्चरिंग एसोसिएशन के श्री हरेन्द्र गर्ग ने 50 हजार रूपये का चेक कम्बलों की खरीद के लिये आपदा प्रबन्धन को सीएसआर मद में प्रदान किये, जिन्हें तहसील व स्थानीय निकायों के माध्यम से ज़रूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जायेगा।
जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने कम्पनियों की, सीएसआर मद में निराश्रित व बेसहारा लोगों हेतु मदद प्रदान करने के लिये, भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर आपदा प्रबन्धन अधिकारी श्रीमती मीरा रावत,अकुम फार्मा कम्पनी के एचआर हेड श्री के0डी0 शर्मा सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपदवासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जन सुनवाई कार्यक्रम
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व ने अपनाया भारत का योग-संदेश