हरिद्वार। शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि तथा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में मंगलवार को कलक्ट्रेट सहित जनपद के समस्त विभागों, कार्यालयों, संस्थाओं तथा शैक्षणिक संस्थाओं में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
कलक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) श्री दीपेन्द्र सिंह नेगी, डिप्टी कलक्टर श्री मनीष सिंह सहित समस्त कार्मिकों ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

More Stories
DM एवं SSP हरिद्वार के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा की व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्न
गंगा के तेज बहाव में बह रहे भोले को जल पुलिस ने सकुशल बचाया
लगभग 39 वर्ष की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा के उपरांत होमगार्ड जवान श्री सत्यपाल हुए सेवानिवृत्त