
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरागी कैंप निवासी एक बाबा को मासूम के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बीती देर शाम बाबा की कुटिया के आसपास दो बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बताते हैं कि बाबा सीता राम फलाहारी बाबा ने 6 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाबा के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाबा को पुलिस जेल भेजने की तैयारी में है।

More Stories
मयंक चोपड़ा और चिराग ठाकुर 2025 इंडियन नेशनल टीएसडी (TSD) रैली चैंपियन बने, समाजसेवी एवं रोटरी क्लब रानीपुर के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन चोपड़ा के सुपुत्र हैं मयंक चोपड़ा
ऑपरेशन प्रहार “पिल्ला गैंग” पर हरिद्वार पुलिस का एक और प्रहार
विशेष निरीक्षण अभियान के तहत होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य संस्थानों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण