
हरिद्वार। जिलाधिकारी एवम जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को जिला कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद के मतदाताओं को रथ के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की जितनी अधिक सहभागिता होगी अर्थात जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र भी उतना ही अधिक सशक्त होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जपनद वासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक वोट के महत्व को समझें और आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन–2024 में बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने इसबार नए मतदाता बने सभी युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि, युवा वोट डालने जाएंगे तो उन्हें नई अनुभूति होगी और सरकार बनाने में उनकी भी सीधे तौर पर सहभागिता होगी।

More Stories
सीएम धामी की भाजपा के माननीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री Ram Madhav जी के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में तेजी, 07 दिसंबर तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
आशा कार्यकत्रियों को आपदा प्रबंधन एवं अग्नि जोखिम प्रबंधन का दिया गया विशेष प्रशिक्षण