*पुष्प वर्षा से हुआ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत।*

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, बुधवार को एक दिवसीय चमोली दौरे पर गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने गोपेश्वर बस स्टेशन से पुलिस मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के रोड शो में अपार जन सैलाब उमड़ा। जगह जगह भारी संख्या में उनके चाहने वालों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा सहित बड़ी संख्या स्थानीय लोग मौजूद रहे।

More Stories
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की
जिलाधिकारी ने की श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान एवं निर्माणाधीन वैकल्पिक पैदल यात्रा मार्ग के कार्यों की समीक्षा
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम