
हरिद्वार। जिला निर्वाचन अधिकारी एवम जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता से सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में शासन द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सुश्री युक्ता मिश्र, पी०सी०एस० का स्थानान्तरण उप सचिव, उत्तराखण्ड सूचना आयोग, देहरादून के पद से डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार के पद पर किया गया है।
जिलाधिकारी एवम जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सुश्री युक्ता मिश्र डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार को अपर उप जिलाधिकारी, रूडकी के रिक्त पद पर तत्काल प्रभाव से तैनात किया है।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ
मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
NEET-2026 परीक्षा: अंतिम चरण की सभी तैयारियां पूर्ण