हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि नई कार्यकारिणी सभी पत्रकारों के हित के लिए कार्य करेगी। पत्रकारों की आवाज को शासन तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चुनाव बहुत सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिसके लिए सभी सदस्यों का आभार जताया। महासचिव डा. प्रदीप जोशी ने कहा कि जिस एजेंडे के साथ चुनाव लड़ा गया था उसी का पालन किया जाएगा। प्रेस क्लब और पत्रकारों की समस्याओं को दूर करने के लिए नई कार्यकारिणी प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर सुनील दत्त पांडे,संजय रावल, सुनील पाल, जोगेंद्र मावी, राहुल वर्मा, अमित गुप्ता, डा. रूपेश शर्मा, प्रतिभा वर्मा, गोपाल कृष्ण पटुवर, बालकृष्ण शास्त्री, संजय आर्या, डा शिवा अग्रवाल, धर्मेंद्र चौधरी, लव कुमार शर्मा, कुमकुम शर्मा, अविक्षित रमन, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम आदि उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन
मुख्यमंत्री धामी ने SDRF उत्तराखंड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र प्राप्त होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का किया आह्वान