
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की उपस्थिति में होम वोटिंग की सुविधा के तहत् शनिवार को जनपद देहरादून में 85+ मतदाताओं को मतदान कराया गया। इसके साथ ही, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कर्मियों द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान के लिए डाकरा देहरादून में संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में लगाए गए कैंप का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका एवं सीडीओ देहरादून सुश्री झरना कामठान भी उपस्थित थी।

More Stories
भाजपा युवा मोर्चा द्वारा महानगर कार्यालय में बैठक का आयोजन किया
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
सार्वजनिक स्थान पर आने जाने वाले व्यक्तियो को अपनी ओर आकर्षित करने वाली महिलाओ को हरिद्वार पुलिस ने हिरासत में लिया