
हरिद्वार। रिटर्निंग आफिसर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल केंद्रीय विद्यालय में विधानसभावार चल रहे कैंडिडेट सेटिंग कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विधानसभा वार आवंटित बीयू, सीयू व वीवी पैट का मिलान करते हुये मशीनों को मतदान हेतु तैयार कर टैगिंग कार्य किया कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बैलेट यूनिट के सभी बटनों को नियमनुसार चेक कर लें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कैंडिडेट सेटिंग करते हुए नियमानुसार प्रत्येक प्रत्याशी को एक एक वोट डालकर मशीन को चेक किए जाए और उसके बाद मशीन को क्लियर किया जाए और नियमानुसार सभी कार्यवाही अमल में लाई जाएं।
आईसीआईएल द्वारा कैंडिडेट सेटिंग कार्य हेतु 33 विशेषज्ञ इंजीनियर्स भेजे गए हैं, सभी एआरओ अपनी अपनी मौजूदगी में कैंडीडेट सेटिंग कार्य पर पैनी नजर रख रहे है।
इस अवसर पर मनीष सिंह, गोपाल सिंह चौहान, देवेश शाशनी, कुश्म चौहान, प्रेम लाल, वेद प्रकाश शर्मा, विजय देवरानी, लक्ष्मीराज चौहान, युक्त मिश्रा आदि उपस्थित थे

More Stories
आचार्यकुल राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हरिद्वार में सम्पन्न, आचार्य धर्मेन्द्र पुनः निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने की कृषि भूमि पट्टाधारकों को भूमिधरी का अधिकार दिए जाने की मांग