
हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी, हरीद्वार कार्यालय में तारा प्रोजेक्ट के अन्तर्गत चयनित संस्था के द्वारा आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कंेद्रों में आधार भूत सुधार करने के लिए तारा (ट्रांसफॉर्मिंग आंगनवाड़ी एंड रिन्यूविंग एबिलिटी) प्रोजेक्ट के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में अभी तक किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन के द्वारा रावली महदूद और आनेकी ग्राम सभा के आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण किया गया, साथ ही विभिन्न परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर के द्वारा तारा के अंतर्गत चयनित आंगनवाड़ी कंेद्रों का भ्रमण किया गया। केंद्रों पर अभी तक की गई गतिविधियो की रिपोर्ट साझा की गई। स्क्वायर पांडा से प्रथम व उनके सहयोगियों ने आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व व पश्चात हुईं, अभी तक की गतिविधियों पर रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई तथा इसमें होने वाले सुझावों पर चर्चा की गई। प्रोजेक्ट का लगभग 50 प्रतिशत काम अभी हुआ है जून 2024 तक सौ प्रतिशत पूरा हो जाएगा आगे संस्था के द्वारा की जाने वाली गतिविधियों पर चर्चा की गई।
श्री प्रतीक जैन, मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार के द्वारा कार्यशाला मैं प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को आंगनवाड़ी केंद्रों के और बेहतर अनुश्रवण तथा पर्यवेक्षण पर ध्यान देकर उनकी स्थिति में सुधार हेतु निर्देश दिए। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, बाल विकास परियोजना अधिकारी देव सिंह, धर्मवीर सिंह, सोनू कुमार, वर्षा शर्मा, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, प्रीति भंडारी, सुपरवाइजर राखी, कल्पना, आदि उपस्थित रहे।

More Stories
परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान