
हरिद्वार। ब्रह्माकुमारी बीके शिवानी के 2 मई को प्रेम नगर आश्रम में राजयोग के चमत्कार विषय पर व्याख्यान देंगी। ऋषिकुल स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में पत्रकारों से बात करते हुए संस्था के भाई ब्रह्मा कुमार सुशील कुमार ने पत्रकारों को बताया कि बीके शिवानी राजयोग के चमत्कार विषय पर व्याख्यान देंगी। उन्होंने कहा कि मन की शांति ही सबसे बड़ा राजयोग है। उसके बिना जीवन में कोई सुख नहीं है। हम सब अपने प्रारब्ध से बंधे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सिस्टर शिवानी के एक दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रवचन सुनने के लिए लगभग 4000 लोगों की व्यवस्था की गई है। ब्रह्माकुमारी मीना दीदी ने कहा कि सिस्टर शिवानी का कार्यक्रम हरिद्वार के लिए एक विशेष उपलब्धि है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जीवन में तनाव कम करने और आनंद में जीवन बिताने के सूत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। परंतु पास अनिवार्य है। कार्यक्रम में 12 साल से कम उम्र के बच्चो के आने की अनुमति नहीं है। कार्यक्रम के मुख्य कार्यकर्ता समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने बताया कि हरिद्वार के लोगों के लिए सिस्टर शिवानी का आना एक विशेष सौगात है। उनके कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई। उनके प्रवचन सुनने के लिए आध्यात्मिक जगत की विभूतियों के साथ ही समाजसेवी, उच्च अधिकारी, इंजीनियर, वैज्ञानिक तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होगें। प्रेसवार्ता में समाजसेविका मनु शिवपुरी, विशाल गर्ग, निवेदिता आदि भी मौजूद रहे।

More Stories
सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष पूज्य साध्वी निरंजन ज्योति जी का उत्तराखंड पहुंचने पर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ