
हरिद्वार। किशोरी लाल क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष रोशनलाल ने क्रिकेट एसोसिएशन आफ हरिद्वार के सचिव पर खिलाड़ियों के चयन में भेदभाव पूर्ण नीति अपनाने तथा अपने रिश्तेदारों के नाम पर एकेडमी संचालित करने आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान केएलसीए के अध्यक्ष रोशनलाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि खिलाड़ियों के चयन में भेदभाव पूर्ण नीति अपनाए जाने के चलते कई प्रतिभावान खिलाड़ी अवसर से वंचित हो रहे हैं। इस संबंध में सीएयू से भी शिकायत की गयी है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को समान अवसर दिए जाने चाहिए। जिससे प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आकर अपने खेल का प्रदर्शन कर सकें।

More Stories
केंद्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार शिव राज सिंह चौहान ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया व उनके साथ धान की रोपाई भी की
चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
पंतनगर विश्वविद्यालय म्यूजियम का किया निरीक्षण