
हरिद्वार। ग्राम पीली पड़ाव मीठी बेरी थाना श्यामपुर निवासी पिंकी ने जमीन को खुर्दबुर्द व बेचने का आरोप लगाते हुए प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि मेरी मां लक्ष्मी देवी सन 2000 में मेरे पिता मनोहर लाल व बहन रिंकी को छोड़कर कहीं चली गयी थी। पिंकी ने यह भी आरोप लगाया कि मेरी मां लक्ष्मी देवी ने अन्य व्यक्ति से दूसरा विवाह भी कर लिया था। परिवार का लालन पालन बुआ कौशल्या देवी व फूफा देवेंद्र ने किया था। पिता के नाम श्यामपुर में ही कृषि भूमि पूर्व से ही चली आ रही है। मेरी मां लक्ष्मी देवी एवं ग्राम प्रधान के द्वारा षड़यंत्र व कूटरचना कर फर्जी तरीके से हमारी भूमि का कुछ भाग बेच दिया। बाकी बची जमीन को भी बेचना चाहती है। पिंकी ने श्यामपुर थाने में भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पिंकी ने यह भी आरोप लगाया कि कूटरचित दस्तावेज तैयार नाजायज लाभ लेने के उद्देश्य से इस तरह का प्रपंच रचा जा रहा है। उसने पुलिस के आलाधिकारियों से जानमाल व सुरक्षा की गुहार लगाते हुए न्याय की मांग की है।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश