
हरिद्वारः लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना प्रक्रिया को पुरी शुद्धता से सम्पन्न कराने हेतु कन्वोकेशन हॉल भेल में आयोजित दो दिवसी प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न हुई।
कार्यशाला के दूसरे दिन नोडल केएन तिवारी तथा मास्टर ट्रेनेर डॉ.संतोष चमोला ने मतगणना सहायकों, सुपरवाईजरों, माईक्रो ऑब्जर्वरों तथा एआरओ को मतगणना से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर बारी से जानकारी दी गई। उन्होंने कन्ट्रोल यूनिट के डिस्प्ले में परिणाम प्रदर्शित होने एवं न होने पर की जाने वाली कार्यवाही, यदि मतदान के बाद पीठासीन अधिकारी ने क्लोज बटन न दबाया हो तब पीठासीन अधिकारी की डायरी के उपयोग एवं फार्म 17सी के महत्व, मॉक पोल डाटा एवं वीपीपैट पर्चियां, गणना की शुद्धता की जांच, वीवीपैट पर्चियो तथा पोस्टल बैलेटकी गणना का क्रम, नियम एवं सावधानियां, आदि के बारे में विस्तार से सैद्धान्तिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों व उनके ऐजेन्टों को मतगणना मशीन (कंट्रोल युनिट) की सील, ऐडरस टैग, डिस्पले अवश्य दिखायें व मतगणना डाटा साझा करें ताकि मतगणना की पारदर्शिता बनी रहे। मतगणना उपरान्त निर्धारित प्रपत्रों को भरेंगे तथा मतगणना उपरांत ईवीएम मशीनों को सुरक्षा बलों की सुरक्षा में व प्रत्याशियों , प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस में सुरक्षित रखा जाये व सील किया जाए।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर डॉ.संतोष चमोला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर दशहरा पर्व की व्यवस्थाओं को परखने, दहन स्थलों पर पहुंचे SP City हरिद्वार
दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात डायवर्जन प्लान जारी
अवैध शराब के कारोबार पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार, 02 तस्कर दबोचे