
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों में उप चुनाव के सम्बन्ध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सामान्य लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराए जाने हेतु सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपचुनाव के दौरान भी शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी राजनीतिक दलों से इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन के दौरान मतदाता द्वारा पहचान हेतु फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के साथ ही 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों का प्रयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के सम्बन्ध में जानकारी दी।
इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तु दास सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

More Stories
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार में स्लीपर एवं लग्जरी बसों के विरुद्ध तड़के 4 बजे से सघन प्रवर्तन अभियान, 50 से अधिक वाहनों के चालान