
मुख्य मंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बृहस्पतिवार को मुख्य मंत्री आवास में प्रसिद्ध लोक गायक स्वo हीरा सिंह राणा की धर्म पत्नी श्रीमती विमला राणा व अन्य कलाकारों ने स्वo हीरा सिंह राणा की पुण्य तिथि पर शिष्टाचार भेंट की l मुख्य मंत्री ने इस मौक़े पर लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में स्वo हीरा सिंह राणा के योगदान को स्मरण करते हुए श्रीमती विमला राणा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा आर्थिक सहायता के रूप में सहयोगात्मक राशि भी प्रदान कीl इस अवसर पर लोक कलाकार आर. जे. काव्य सहित अन्य कलाकार उपस्थित थे l ———–

More Stories
द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, देहरादून में योग एवं आरोग्य शिविर का सफल आयोजन
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
निर्जला एकादशी स्नान पर्व हेतु हरिद्वार शहर क्षेत्र का यातायात प्लान