****सीए सप्ताह समारोह में सीए एवं उनके परिवार के लोगों ने किया योगाभ्यास

हरिद्वार। आईसीएआई की हरिद्वार शाखा द्वारा सीए सप्ताह के चौथे दिन शुक्रवार को योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सीए सदस्यो के साथ उनके परिवार और छात्रों ने भाग लिया |
इस मौके पर आईसीएआई हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष सीए गिरीश मोहन ने कहा कि आधुनिक युग में तनाव को कम करने और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग रामबाण है| साथ ही यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है| योग के निरंतर अभ्यास से एकाग्रता मे वृद्धि होती है|
ओम आरोग्यम मंदिर के संस्थापक योगी रजनीश ने उपस्थित सदस्यो को योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया| योगी जी ने बताया कि योग के निरंतर अभ्यास से मनुष्य का शरीर तो स्वस्थ रहता ही है वह मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहता है| इस अवसर पर सीए गिरीश मोहन, सीए प्रबोध जैन , सीए आशुतोष पांडे, सीए अनिल वर्मा, सीए अर्पित वर्मा, सीए अंकित वर्मा, सीए विकास बंसल, सीए सुमित शर्मा, सीए अमन भारद्वाज, सीए वासु अग्रवाल, आदित्य मोहन, श्रुति शर्मा, नीरजा मोहन, कुसुमलता,नयना मोहन, ख़ुशी कटारिया, मनीषा आदि उपस्थित रहे|

More Stories
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर दशहरा पर्व की व्यवस्थाओं को परखने, दहन स्थलों पर पहुंचे SP City हरिद्वार
दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात डायवर्जन प्लान जारी
अवैध शराब के कारोबार पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार, 02 तस्कर दबोचे