
हरिद्वार । आयुक्त, गढ़वाल मंडल / अध्यक्ष, चार धाम यात्रा प्रशासन संगठन, ऋषिकेश विनय शंकर पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मौसम विभाग, उत्तराखण्ड की विशेष प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 06-07-2024 के अनुसार आगामी दिनांक 07 जुलाई एवं दिनांक 08 जुलाई, 2024 को गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में भारी से भारी वर्षा (Heavy Rain) होने की सम्भावना है। अतः मौसम विभाग की उक्त विशेष प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर गढ़वाल मंडल के चार धाम यात्रा हेतु जाने वाले श्रद्वालुओं से अनुराधे एवं अपील की जाती है कि वे दिनांक 07 जुलाई, 2024 को ऋषिकेश से आगे चार-धाम की यात्रा प्रारम्भ न करें, तथा जो तीर्थयात्री जिस जगह पर यात्रा हेतु पहुँच गये हैं, वे भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत उसी स्थान पर विश्राम करें।
पुनःश्च् क्योंकि मौसम विभाग से उक्त तिथियों में गढ़वाल मंडल में भारी से भारी बर्षा (Heavy Rain) की संभावना व्यक्त की गई है अतः यात्रा प्रशासन संगठन द्वारा जनहित एवं तीर्थयात्रियों के जान-माल की सुरक्षा हेतु चार धाम यात्रा स्थगित किये जाने का निर्णय लिया गया है। सभी श्रद्वालुओं/ तीर्थयात्रियों से अपील की जाती है कि वे दिनांक 07 जुलाई, 2024 को ऋषिकेश से आगे चारधाम की यात्रा प्रारम्भ न करें तथा जिन स्थानों पर पहुँचे है, मौसम साफ होने तक वहीं विश्राम करें।
यह अपील व्यापक जनहित एवं जनसुरक्षा हेतु जारी की गई है।

More Stories
मुख्यमंत्री से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में एक निजी होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया