
हरिद्वार। रेणुका संगीत समिति में बच्चों का गायन, वादन एवं नृत्य का प्रैक्टिकल संपन्न हुआ। जिसमें वैष्णवी डांस क्रिएशन से कई बच्चे जिसमे प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, जूनियर डिप्लोमा एवं प्रभाकर के बच्चों की परीक्षा रही। कार्यक्रम में आगरा से आए एग्जामिनर श्री रविन्द्र सिंह, श्री राजीव लोचन भट्ट ने बच्चों की प्रस्तुति देखकर उनकी बारीकियां देखी और उनके नृत्य की जमकर प्रशंसा की और साथ ही वैष्णवी की मेहनत और कार्य को सराहा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद श्री सुनील मुखर्जी, करुणा चौहान ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

More Stories
परमार्थ निकेतन में पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने श्रद्धालुओं को दिया तीर्थाटन एवं तीर्थसेवन का संदेश
माहौल बिगाड़ रही महिलाओं पर पुलिस का एक्शन, 16 महिला आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण करने वाले तत्वों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का एक्शन