
हरिद्वार। बाबा बोखनाग की डोली यात्रा उत्तरकाशी के रवांई क्षेत्र रवाना होकर हरिद्वार होते हंए अयोध्या भ्रमण के लिए निकली। बाबा बोखनाग की डोली का हरिद्वार हर की पौड़ी पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। डोली के साथ मुख्य पुजारी संजय डिमरी, बाबा बौखनाथ के वजीर यशवंत रावत, समिति के अध्यक्ष जयंद्र रावत, सचिव गोपाल बिष्ट, मुकेश डिमरी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, व्यवस्था सचिव वीरेंद्र कौशिक, समाज कल्याण सचिव अवधेश कौशिक, गंगा सेवक दल सचिव उज्ज्वल पंडित, सदस्य अनमोल आदि ने हर की पौड़ी पर डोली का स्वागत कर पूजन किया।


More Stories
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 02.06.2026
जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों निजी/सरकारी, नर्सिंग होम क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों के संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया
श्री गीता आश्रम में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया