
हरिद्वार । जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल तथा गंगा सभा के पदाधिकारियों- अध्यक्ष श्री गंगा सभा नितिन गौतम, महामंत्री श्री तन्मय वशिष्ठ ने सोमवार को हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुण्ड पर श्रावण मास कांवड़ मेला -2024 के सकुशल व निर्विघ्न सम्पन कराने की कामना करते हुये पतित पावनी मां गंगा की पूजा-अर्चना की, दुग्धाभिषेक किया तथा आरती की और मां गंगा का आशीर्वाद लिया।
जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल आदि का हरकी पैडी स्थित श्रीगंगा सभा कार्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट कुशम चौहान, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, गंगा सभा के स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणी सहित पुलिस, प्रशासन तथा श्रीगंगा सभा के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश
वित्तीय समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता हेतु सैचुरेशन कैंप आयोजित