
हरिद्वार। भारतीय अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा, मुख्य चिकित्सालय के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डा. शारदा स्वरूप सहित बीएचईएल चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्यों ने भाग लिया ।
कार्यक्रम के दौरान डा. शारदा स्वरूप ने सभी उपस्थित लोगों को अंगदान की शपथ दिलायी तथा इसे बढ़ावा देने की अपील की । प्रमुख (नेत्र रोग) डा. मृदुला यादव एवं वरिष्ठ परामर्शदाता (मेडिसिन) डा. यू. एस. शिल्पी ने भी अंगदान विषय पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए । इस विषय पर बीएचईएल कर्मियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, मानव संसाधन विकास केंद्र में भी एक व्याख्यान का आयोजन किया गया । इस व्याख्यान में प्रमुख (मेडिसिन) डा. बी. एस. कुशवाहा ने, अंगदान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी ।
इस अवसर पर नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा पोस्टर के माध्यम से, अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया । इन अवसरों पर बीएचईएल के चिकित्सकगण, पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्य आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
शिव भक्तों की सेवा के लिए माँ भगवती जन सेवा समिति का शिविर 9 अगस्त तक जारी रहेगा