
पूर्व मंत्री सुरेश आर्य जी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने माननीय केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा जी से मुलाकात की। मुलाकात में उन्होंने परिवहन विभाग, पेट्रोल पंपों के आवंटन एवं स्थानीय बाढ़ से प्रभावित समस्याओं को लेकर वार्ता की। यह वार्ता लगभग आधा घंटे तक चली। शिष्ट मण्डल मं भारतीय अंटार्कटिक क्लब के डॉक्टर घनश्याम सिंह ने भी सिडकुल सितारगंज तथा हल्द्वानी से खटीमा के स्थानीय परिवहन व्यवस्था की चर्चा की एवं इलेक्ट्रिक बस चलाने हेतु एक पत्र सोपा। मंत्री जी ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर उक्त विषय पर आश्वासन दिया। इसी के तहत एक ज्ञापन नैनीताल के सांसद माननीय अजय भट्ट जी को भी दिया गया।

More Stories
भद्रकाली मोड पर बस अनियंत्रित होकर पलटी 2 की मौत, रेस्क्यू कार्य जारी
असामाजिक तत्वों पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर
मेला अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ से कोतवाली नगर हरिद्वार में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सप्रेम रक्षासूत्र ग्रहण किया गया