
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व मे क्षेत्रीय लोगों ने भेंट कर सरनोल सुतड़ी- सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने तथा राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम किए जाने से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।
मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम अमर शहीद वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम पर रखे जाने तथा सुतडी सरुताल ट्रैक पर पर्यटन की अपार संभावना के दृष्टिगत इसे पर्यटक स्थल बनाए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यावाही का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जगमोहन सिंह राणा, बलवीर सिंह राणा, सरदार रावत ,तरवीन राणा, अवतार रावत , धनवीर रावत, राजेंद्र सेमवाल, जबर सिंह चौहान, सोबेंद्र सिंह चौहान, कमला जुड़ियाल आदि उपस्थित थे।

More Stories
भद्रकाली मोड पर बस अनियंत्रित होकर पलटी 2 की मौत, रेस्क्यू कार्य जारी
असामाजिक तत्वों पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर
मेला अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ से कोतवाली नगर हरिद्वार में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सप्रेम रक्षासूत्र ग्रहण किया गया