
हरिद्वार। भारत विकास परिषद के उत्तर मध्य क्षेत्र के श्रेत्रीय सचिव (सेवा ) ब्रज प्रकाश गुप्ता ने कहा कि संगठन के प्रति समर्पित रहकर ही व्यक्ति समाज सेवा कर सकता है।
बीते दिन शिवालिक नगर स्थित एक होटल में परिषद की शिवालिक नगर शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी के दायित्व ग्रहण समारोह में श्री गुप्ता ने कहा कि संगठन के बिना किसी भी सामाजिक कार्य को किया जाना बड़ा कठिन है इसलिए हम सब मिलकर परिषद के माध्यम से जनसेवा कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित एएसी सेकंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि चौहान ने नये दायित्वधारियों को परिषद के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखते हुए सामाजिक कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित परिषद की प्रांतीय अध्यक्ष निशा अग्रवाल ने कहा कि परिषद समाज में संपर्क, संस्कार, सहयोग, सेवा एवं समर्पण के पांच सूत्रों के साथ गरीब लोगों की सेवा का कार्य कर रही है । परिषद के वरिष्ठ सदस्य वैध एम आर शर्मा ने आशा व्यक्त कि नए दायित्व धारी परिषद की कार्यशैली के अनुरूप कार्य करते हुए परिषद को आगे बढ़ाएंगे। परिषद के प्रांतीय सचिव रोहित कोचिगवे ने नव निर्वाचित अध्यक्ष भावना मांझी , सचिव सोमेश्वर कुमार, कोषाध्यक्ष मनीषा चौहान एवं महिला संयोजिका इशिता शर्मा एवं उनकी टीम को दायित्व ग्रहण कराया गया । कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष ए के श्रीवास्तव जिला संयोजक कुशल पाल सिंह चौहान, जिला सहसंयोजक अमित कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य सीमा चौहान,भूदत्त शर्मा, नरेश जैनर आदि उपस्थित रहे।

More Stories
परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान