
*** रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में छात्रों ने राखी बनाकर मनाया रक्षा बंधन
हरिद्वार। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि रक्षा बंधन एक ऐसा दिन जो भाई-बहनों के बीच के शाश्वत बंधन का जश्न मनाता है। यह खास दिन सालों के साझा अनुभवों, एक-दूसरे के दोस्त होने, एक-दूसरे का साथ देने और छोटी-मोटी बहसों से आता है। यह एक ऐसा रिश्ता है जो अच्छे और बुरे समय, झगड़ों और गले मिलने, दुखद और मज़ेदार दोनों पलों पर टिका होता है।
गौरतलब है कि धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को
राखी बनाने की गतिविधि का आयोजन किया, जिसमें छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी रचनात्मकता दिखाई।
प्रधानाचार्य साधना भाटिया ने कहा कि भाई- बहन के बीच चाहे कितनी भी दूरियाँ क्यों न हों, उनका रिश्ता हमेशा मज़बूत रहेगा। रक्षा बंधन भाई-बहन के मध्य अटूट विश्वास, प्रेम और सौहार्द का पवित्र बंधन है।

More Stories
भद्रकाली मोड पर बस अनियंत्रित होकर पलटी 2 की मौत, रेस्क्यू कार्य जारी
असामाजिक तत्वों पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर
मेला अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ से कोतवाली नगर हरिद्वार में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सप्रेम रक्षासूत्र ग्रहण किया गया