
हरिद्वार। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अविनाश सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब की अध्यक्षता में 24 अगस्त को प्रातः 11 बजे से विकास भवन सभागार में आयोग को प्राप्त शिकायती प्रकरणों की जनसुनवाई अदालत बैठक आयोजित की जायेगी तथा अपराह्न 2 बजे से समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। उन्होंने सम्बन्धित पक्षों तथा अधिकारियों से जनसुनवाई अदालत तथा बैठक में समय से प्रतिभाग करने को कहा।

More Stories
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त: मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां